Total Pageviews

Monday, September 19, 2011

माधुरी दीक्षित भारत लौटेगी


मुंबई. (देश दुनिया). बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने आखिरकार हमेशा के लिए भारत लौटने का फैसला कर लिया। माधुरी 12 साल पहले हृदय रोग विशेषज्ञ श्रीराम नेने से विवाह कर अमेरिका चली गई थीं।  ट्विटर पर अपने पोस्ट में माधुरी ने लिखा है, "अपने सभी प्रशंसकों के लिए हम भारत वापस आ रहे हैं। घर वापसी अच्छी रहेगी।"  माधुरी ने 1999 में अभिनय छोड़कर विवाह कर लिया था और फिर अमेरिका के डेनवर शहर चली गई थीं। पारिवारिक दायित्वों के कारण माधुरी ने सिर्फ यशराज बैनर की एक ही फिल्म 'आ जा नचले' में ही अभिनय किया। इस वर्ष माधुरी दीक्षित रियल्टी शो 'झलक दिखला जा' के पांचवें संस्करण में निर्णायक थीं। इसके बाद माधुरी के पास प्रस्तावों के ढेर लग गए हैं।    

No comments:

Post a Comment