Total Pageviews

Saturday, September 24, 2011

‘अदामिनत मकन आबू’ ऑस्कर की दौड़ में

चेन्नई. (देश दुनिया). राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म ‘अदामिनत मकन आबू’ को इस साल भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कारों के लिए आधिकारिक प्रविष्टि घोषित किया गया है। फिल्म के निर्देशक, लेखक और सह निर्माता सलीम अहमद की यह पहली फिल्म है।  कहानी एक गरीब मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। मुख्य किरदार मुश्किलों के बाद हज जाने के लिए पैसे जुटा पाता है।  फिल्म में सलीम कुमार और जरीना वहाब की मुख्य भूमिकाएं हैं। हाल ही में इस फिल्म को साल की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समेत चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। ऑस्कर नामांकन समिति के अध्यक्ष बी लेनिन ने कहा, ‘मानवीय मूल्यों को समझाने वाली यह एक साधारण कहानी है। 

No comments:

Post a Comment