Total Pageviews

Sunday, September 18, 2011

गे पार्टी से बॉबी डार्लिंग हिरासत में


मुंबई. (देश दुनिया). शनिवार की रात जब मुंबई पुलिस अधिकारियों ने एक गे पार्टी पर छापा मारा तो वे भौंचक्के रह गए। उनके चौंकने का कारण था टीवी एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग।  पुलिस ने इस गे पार्टी से बॉबी समेत 110 लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में इन सभी को 1200 रुपए का जुर्माना लगाकर रिहा कर दिया गया।  यह गे पार्टी मुंबई के अंबोली इलाके स्थित स्पैनिश विला होटल में आयोजित की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस पार्टी के लिए टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की गई थी। चर्चित फिल्म और टीवी एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग का असली नाम पंकज शर्मा है। अपना सेक्स चेंज करवा कर पंकज शर्मा लड़का से लड़की बने और अपना नाम उन्होंने बॉबी डार्लिंग रख लिया। दूसरी तरफ पार्टी के आयोजकों ने कहा कि उनकी पार्टी कहीं से भी गैरकानूनी नहीं थी। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि गे होने के कारण उनको निशाना बनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment