Total Pageviews

Tuesday, September 27, 2011

यश चोपड़ा को लाइफटाइम अचीवमैंट अवार्ड

नई दिल्ली. देश दुनिया मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा को जागरण फिल्म फेस्टिवल के दौरान लाइफटाइम अचीवमैंट अवार्ड प्रदान किया गया। सिरीफोर्ट सभागार में तीन दिन तक चले फेस्टिवल के समापन अवसर पर श्री चोपड़ा को यह सम्मान मिला। पूर्व केंद्रीय सूचूना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद, कवि अशोक चक्रधर और दैनिक जागरण के संपादक संजय गुप्ता ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया। इस समारोह के दौरान विनय पाठक और ऋषि कपूर को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। हालांकि ऋषि कपूर समारोह के दौरान मौजूद नहीं थे। वहीं दिव्या दत्ता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और ओनिर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के सम्मान से नवाजा गया। अंर्तद्वंद को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सचिन-जिगर को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार प्रदान किया गया। राजकुमार गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का अवार्ड मिला। स्टेनली का डिब्बा को सर्वश्रेष्ठ समीक्षक का पुरस्कार हासिल हुआ। इससे पूर्व तीन दिन तक चले इस समारोह के दौरान कई मशहूर फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। दैनिक जागरण समूह की ओर से यह फिल्म फेस्टिवल दूसरी बार आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान बालीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।  


                                                        दीपक खोखर की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment