Total Pageviews

Thursday, September 15, 2011

निकिता ठुकराल पर प्रतिबंध वापस

बेंगलूरू.(देश दुनिया). कन्नड़ अभिनेता दर्शन और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी के रिश्ते में दरार डालने के आरोप में अभिनेत्री निकिता ठुकराल पर फिल्म उद्योग इंडस्ट्र्री से तीन साल का प्रतिबंध लगाने की सजा वापस ले ली गई है। अभिनेत्री और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा इस फैसले की आलोचना के बाद इंडस्ट्री ने प्रतिबंध वापस लेन का फैसला किया है। अभिनेत्री के प्रशंसकों में भी इस सजा से काफी रोष था। गौरतलब है कि कन्नड़ फिल्म निर्माताओं ने दर्शन की पत्नी द्वारा निकिता पर उनके रिश्ते में दरारा डालने का आरोप लगाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें तीन साल तक काम नहीं देने का फैसला किया था। उनका कहना है कि निकिता की इस हरकत से इंडस्ट्री का अपमान हुआ है। दर्शन के परिवार को भी काफी जलालत का सामना करना पड़ा है। वहीं निकिता ने कहा था कि इस पूरे प्रकरण से उनका कोई वास्ता नहीं है। उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। यह अन्याय है।  

No comments:

Post a Comment