Total Pageviews

Tuesday, September 20, 2011

पूर्व पत्नी के लिए पद का दुरूपयोग

मुंबई.(देश दुनिया). बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी एक बार फिर विवादों में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष पद पर रहते हुए ओमपुरी ने अपनी पूर्व पत्नी सीमा कपूर की मदद के लिए पद का दुरूपयोग किया। अप्रेल 2008 में ओमपुरी को एनएफडीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उस समय सीमा कपूर ने अपने लिए फिल्म को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओमपुरी ने सारे नियमों को ताकपर रखकर अपनी पूर्व पत्नी की फिल्म को मंजूरी दे दी जबकि उस समय एनएफडीसी के सामने हजारों स्क्रिप्ट पड़ी हुई थी। इन सभी स्क्रिप्ट को सभी समितियों ने मंजूरी दे दी थी। 

No comments:

Post a Comment