Total Pageviews

Thursday, December 22, 2011

ऑस्कर पुरस्कार की दौड़ में ‘डैम 999’

मुंबई. (देश दुनिया). विवादास्पद फिल्म ‘डैम 999’ ऑस्कर पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो गई है। यह उन 265 फिल्मों की सूची में शामिल है जिनमें से एक को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। ऑस्कर के लिए ओरिजनल सॉन्ग्स पुरस्कार की श्रेणी के लिए चुने गए 39 गानों में इस फिल्म के तीन गाने भी शामिल हैं। डेम 999 के निर्देशक केरल के फिल्मकार सोहन रॉय हैं। उनकी यह पहली फिल्म है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2011 के ऑस्कर पुरस्कारों के लिए पात्र फिल्मों की घोषणा की। इसमें डैम 999 को शामिल किए जाने पर खुशी जताते हुए रॉय ने इंडोनेशिया से फोन पर कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। फिल्म ने प्रारंभिक चक्र में जगह बना ली है। अब हमें इंतजार करना है।’  रॉय ने कहा कि इससे भारतीय फिल्म उद्योग को पहचान मिली है। इस फिल्म का पूरा दल केवल भारतीय है। फिल्म में एक बांध के टूटने की कहानी है। तमिलनाडु सरकार ने इस पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि यह फिल्म मुल्ला पेरियार बांध के मुद्दे पर आधारित है। इस बांध को लेकर तमिलनाडु और केरल के बीच विवाद चल रहा है।

No comments:

Post a Comment