Total Pageviews

Thursday, December 29, 2011

हरियाणवी स्टाइल में गाना गाएंगी मल्लिका

मुंबई. (देश दुनिया). मल्लिका सेहरावत अब अपनी आवाज का जादू भी बिखेरेंगी। हॉलीवुड से लौटकर हाल में ही उन्होंने लकी अनलकी नामक फिल्म साइन की है। इस फिल्म में वह हरियाणवी स्टाइल में गाना गाएंगी। फिल्म में एथलीट का किरदार निभा रही मल्लिका को गाने के लिए काफी अभ्यास करना होगा। निर्देशक अफजल रिजवी की इस फिल्म में उनके सह अभिनेता सोनू सूद हैं। सोनू भी उनके के साथ सुर मिलाएंगे। हरियाणवी भाषा का यह गाना विशेष तौर पर इस जाट अभिनेत्री के लिए तैयार किया गया है। सोनू ने बताया, इस फिल्म में मल्लिका और मुझे देश के अलग-अलग राज्यों में घूमते हुए दिखाया जाएगा। इसे देखते हुए इस गाने को हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु भाषाओं में भी तैयार करने की योजना है। 

No comments:

Post a Comment