Total Pageviews

Saturday, December 10, 2011

जैक्सन की बेटी पेरिस ने फिल्म साइन की


लंदन। पॉप किंग माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जल्दी ही एक फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, 13 वर्षीय पेरिस ने लुंडन्स ब्रिज एण्ड द थ्री कीज नाम फिल्म साइन की है। यह फिल्म वास्तविकता और एनिमेशन का मिश्रण होगी। फिल्म पर्यावरण की थीम पर बन रही है इसमें पेरिस एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं जो अपने पिता से बहुत नजदीकी से जुड़ी हुई है। हालांकि पेरिस के परिवार ने उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें 18 वर्ष की उम्र के बाद ही अपने अभिनय करियर के बारे में कोई कदम उठाना चाहिए। इस फिल्म के वर्ष 2013 में रिलीज होने की संभावना है। 

No comments:

Post a Comment