Total Pageviews

Sunday, December 18, 2011

यौन शोषण की शिकार चित्रांगदा सिंह


मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अब सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म इंकार में नजर आएंगी।
इंकार से पहले चित्रांगदा सुधीर के निर्देशन में हजारों ख्वाहिशें ऐसी में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में चित्रांगदा एक व्यवसाई महिला का किरदार निभाएंगी जो यौन शोषण की शिकार होती है। इस किरदार के लिए चित्रांगदा अपने पुराने अनुभव का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने कहा मैं मानती हूं कि यौन शोषण की शिकार महिला का किरदार निभाने के लिए खास तैयारी की जरूरत नहीं होती क्योंकि हर महिला को दैनिक जीवन में इसका सामना करना ही पड़ता है। स्कूल हो या कालेज हो, ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं जिन्हें भूलना मुश्किल होता है। इंकार फिल्म में चित्रांगदा के बॉस की भूमिका में अर्जुन रामपाल नजर आएंगे जो कार्यालय में उसका उत्पीड़न करते हैं। 

No comments:

Post a Comment