Total Pageviews

Friday, February 24, 2012

प्रीमियर के दौरान पहुंचे सिर्फ 12 लोग


बेलग्राद. (देश दुनिया). बोस्निया युद्ध के दौरान एक प्रेम कथा को पेश करने वाली हॉलीवुड अदाकारा एंजलीना जॉली के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म के सर्बिया में प्रीमियर के दौरान सिर्फ 12 लोग पहुंचे और कुछ तो इसके खत्म होने से पहले बाहर निकल गए।  इन द लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी फिल्म के बारे में फैली अफवाहों के उलट इसे सर्बिया में प्रतिबंधित नहीं किया गया। जॉली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग 2010 में की गई थी। यह फिल्म एक मुसलमान महिला और एक सर्बियाई पुरूष की कहानी बयां करती है। युद्ध से पहले इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और यह दोनों दोबारा उस वक्त मिले, जब महिला को बोस्नियाई सर्ब सैन्य टुकड़ी ने बंदी बना लिया। इस सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व उसका पूर्व प्रेमी कर रहा था। सर्बिया के लोगों ने इस फिल्म के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए दलील दी थी कि इस फिल्म ने उन्हें सिर्फ खलनायक के तौर पर पेश किया है। गौरतलब है कि 1992-95 के बोस्नियाई युद्ध में करीब एक लाख लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 20,000 महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ था। 

No comments:

Post a Comment