Total Pageviews

Tuesday, February 21, 2012

बर्लिनले फिल्म महोत्सव में 'गट्टू' पुरस्कृत

बर्लिन. (देश दुनिया). भारत की विड़बनाओं, जटिलताओं एवं जीवनशक्ति को दर्शाने वाली भारतीय फिल्मकार राजन खोसा की फिल्म 'गट्टू' को 62वें बर्लिनले फिल्म महोत्सव में पुरस्कृत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में निर्णायक मंडल ने 'गट्टू' में प्रत्येक बच्चों की आंखों में पलने वाले सपने एवं उनकी चतुराई को दिखाया है। इस फिल्म में हंसी के साथ ऊर्जा और जीवन के आनंद को दिखाया गया है। खोसा ने कहा कि यह फिल्म बच्चों, बड़ों एवं मानवता के लिए है। यह आपके सपनों एवं हृदय तक जाती है। बच्चों एवं नए लोगों के लिए समर्पित मंच पर इस फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्रत्येक वर्ष चार स्थानों पर होने वाले प्रदर्शन में करीब 60,000 लोग भाग लेते हैं। इस महोत्सव में एक बड़ी फिल्म दो फिल्म परियोजना और दो छोटी बजट की फिल्म शामिल हुईं। महोत्सव के निर्देशक डीटर कोसलिक द्वारा चुनी गई शाहरुख खान की 'डॉन: द किंग इज बैक' का प्रदर्शन विशेष खंड में किया गया। इस खंड में विश्व भर से चुनी गई 20 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इसमें हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलिना जोली द्वारा पहली निर्देशित फिल्म 'इन द लैंड ऑफ ब्लड' भी शामिल है। मोहन कुमार वलसला की फिल्म 'पंचभूता' 15 मिनट की है। इस फिल्म का प्रदर्शन 22 देशों से 27 चुनी गई लघु फिल्मों के साथ किया गया। 'बैंडिट क्वीन', 'मंगल पांडेय', 'फायर' जैसी फिल्मों के निर्माता बॉबी बेदी इस महोत्सव में अपने पहले निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'कच्छ' की योजना के साथ आए हैं। यह फिल्म कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित है और इसे 30 देशों के 34 परियोजनाओं में से चुना गया है। इसके अलावा रितेश बत्रा की 'द लंचबॉक्स' को भी शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment