Total Pageviews

Saturday, February 25, 2012

रितिक रोशन बनेंगे भगवान शिव

मुंबई. (देश दुनिया). फिल्मकार करण जौहर को अमिश त्रिपाठी की भगवान शिव पर आधारित ट्रायोलॉजी सीरिज के पहले उपन्यास ‘मेलुहा के मृत्युंजय’ ने काफी प्रभावित किया है और वे इस पर फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। करण जौहर ने ट्वीट कर बताया भी था कि वे सबसे पहले काबिल निर्देशक को ढूंढ रहे हैं जो इस विषय के साथ न्याय कर सकें, उसके बाद वे उस अभिनेता के बारे में सोचेंगे जो भगवान शिव की भूमिका को निभा सकता हो। करण से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वे रितिक रोशन को भगवान शंकर के रोल में देखना चाहते हैं। वे ऐसा अभिनेता चाहते हैं जो न दिखने में आकर्षक हो बल्कि अभिनय भी अच्छा करता हो। इस परिभाषा पर रितिक खरे उतरते हैं। साथ ही पार्वती के रोल में प्रियंका सशक्त दावेदार हैं। वैसे भी रितिक और प्रियंका की जोड़ी अच्छी लगती है और हालिया रिलीज ‘अग्निपथ’ सफल भी सिद्ध हुई है।

No comments:

Post a Comment