Total Pageviews

Monday, May 16, 2011

सतीश कौशिक ओवर टाइम में लगे

मुंबई. देश दुनिया. सतीश कौशिक की नई फिल्म का नाम ‘ओवर टाइम’ है, जिसमें वे अरसे बाद अभिनय करते दिखाई देंगे। इस फिल्म की चालीस प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।ओवर टाइमके निर्माता और निर्देशक अजय यादव हैं। अजय यादव के अनुसार इस फिल्म में रियल लाइफ ड्रामा है। इसमें पांच कहानियां समानांतर चलती हैं। इसमें कहानी कहने का अंदाज थोड़ा अलग है। वैसे यह फिल्म मायानगरी मुंबई की तल्ख सच्चाइयों पर आधारित है। सतीश कौशिक के अलावा इस फिल्म में जाकिर हुसैन, आरजू गोवित्रिकर, यशपाल शर्मा, हिमानी शिवपुरी, विजय राज, गोविंद नामदेव, यश टौंक, अमर उपाध्याय और माधवी शर्मा जैसे अदाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

No comments:

Post a Comment