मुंबई. (देश दुनिया). आंखों में काजल और मुंह में पान भरे ऋषि कपूर की अमर अकबर एंथनी वाली टपोरी छवि को उनके एक्टर बेटे रणवीर कपूर ने फिर से पर्दे पर उतारा है। फिल्म चिल्लर पार्टी में रणवीर ने एक ऐसा ही आइटम सांग किया है। रणवीर को जब इस गीत को करने के लिए संपर्क किया गया, उस समय उनके मन में इसे लेकर थोड़ा संदेह था, लेकिन बाद में इस आइटम सांग को उन्होंने स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि रणवीर को हास्य भूमिकाएं करना पसंद है। टपोरी की भूमिका में, सिर पर पहने तिरछी टोपी, पतली मूंछ, आंखों में काजल लगाए और मुंह में पान चबाते रणवीर के ओठ बिलकुल सुर्ख लाल हैं। फिल्म के सह निर्माता विकास बहल और नीतेश तिवारी हैं।
No comments:
Post a Comment