Total Pageviews

Monday, June 27, 2011

बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार सामंथा

मुंबई.(देश दुनिया). साउथ एक्ट्रेस सामंथा जिन्होंने साउथ में तमिल फिल्म ये माया चेसावे से पिछले साल डेब्यू किया था बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। 24 वर्षीय सामंथा रोहित शेट्टी की फिल्म में अभिषेक बच्चन और अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। रोहित जल्द ही सामंथा से मिलेंगे। वे उन्हें कास्ट करने के लिए बेताब हैं। उनकी फिल्म में एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस की जरूरत थी। उन्होंने दूसरे नामों पर भी विचार किया था लेकिन सामंथा ही उन्हें इस रोल के लिए सही लगीं। रोहित ने उनकी परफॉर्मेस देखी है और वे उनसे काफी प्रभावित हैं। सामंथा मुबई आने वाली हैं और पूरा संभावनाएं हैं कि वे ये फिल्म साइन करें।

No comments:

Post a Comment