Total Pageviews

Monday, June 27, 2011

रेव पार्टी में पकड़ा विनोद खन्ना का बेटा

मुंबई. (देश दुनिया). मुंबई के साथ लगते इलाके में पकड़ी गयी रेव पार्टी में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खबर आ रही है इस पार्टी के दौरान जो 350 लड़के-लड़कियां पकड़े गये हैं उनमें से एक मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी हैं। इस बात की पुष्टि खुद मुंबई पुलिस ने की। पुलिस के मुताबिक साक्षी खन्ना को रेव पार्टी में खुले आम शराब पीते पकड़ा गया है। साक्षी खन्ना एक्टर विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता खन्ना के पुत्र हैं। उनकी उम्र 20 साल है। वो लंदन से पढ़ाई कर चुके हैं। इन्होंने रामायण धारावाहिक में भरत के बचपन का भी रोल किया था। हालाकि मेडिकल जांच के बाद साक्षी को छोड़ दिया गया है लेकिन अभी तक विनोद खन्ना परिवार की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है। 

No comments:

Post a Comment