Total Pageviews

Tuesday, June 21, 2011

श्रीदेवी ने बोनी कपूर को किया कंगाल

मुंबई. (देश दुनिया).फिल्म निर्माता बोनी कपूर की आर्थिक हालत इन दिनो ठीक नहीं चल रही है। सूत्रों की मानें तो पत्नी श्री देवी के उलूल जुलूल खर्चे से बोनी के सिर पर कर्ज चढ़ गया है जिसके बाद 56 वर्षीय बोनी कपूर घर का खर्चा चलाने के लिए रिटायर होने की उम्र में नौकरी कर रहे हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बोनी की पत्नी श्री देवी अपना खर्च मेंटेन नहीं कर पा रही हैं जिस वजह से बोनी का बजट गड़बड़ा रहा है। सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी महंगी साडियां पहनने का शौक रखती हैं और हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी बेटी जान्हवी के साथ ब्यूटी पार्लर जाती हैं। एक अनुमान के मुताबिक श्रीदेवी अपने आप को मेंटेन रखने के लिए 25 लाख रूपए प्रतिमाह खर्च करती हैं जिससे बोनी के सिर पर कर्ज का बोझ चढ़ता जा रहा है। यही नहीं बोनी हर साल श्रीदेवी को यूरोप व अमरीका के लक्सरी टूर पर भी ले जाते हैं। दोनों को प्राय: फाइव स्टार होटलों में डिनर करते हुए देखा जाता है। कपूर के एक और करीबी सूत्र ने बताया कि बोनी कपूर की दो फिल्में वांटेड और नो एंट्री तो सक्सेसफुल रही लेकिन पैसों की तंगी के कारण जेनेलिया डिसूजा औ हरमन बवेजा के साथ उनकी बाकी दो फिल्मों का काम अटका पड़ा है। सूत्र ने बताया कि उन फिल्मों के कारण बोनी पर काफी कर्ज चढ़ चुका है और उनकी आर्थक स्थिति गड़बड़ा गई है। इस कारण बोनी को एक टीवी प्रोडक्कशन हाउस में काम करना पडु रहा है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए बोनी को अच्छा खासा मेहनताना मिल रहा है। 

No comments:

Post a Comment