Total Pageviews

Monday, June 20, 2011

अभिनेता ओमपुरी एक बार फिर विवाद में

मुंबई.(देश दुनिया).फिल्म अभिनेता ओमपुरी एक बार फिर विवाद में हैं। इस बार विवाद ओमपुरी की पूर्व पत्नी सीमा कपूर को लेकर है। सीमा कपूर के घर ओमपुरी को देखकर उनकी मौजूदा पत्नी नंदिता भड़क गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। गौरतलब है कि ओमपुरी और नंदिता के बीच रिश्तों में खटास आ गई है। ओमपुरी तो नंदिता से तलाक तक लेने की बात कह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओमपुरी गुरूवार रात अपनी पूर्व पत्नी सीमा कपूर के घर पहुंचे। वह रात को वहीं रूक गए। जब इस बात का पता नंदिता को लगा तो वह अपने दो दोस्तों के साथ वहां आ धमकी। ओमपुरी को सीमा कपूर के साथ देखकर नंदिता भड़क गई। उन्होंने सीमा कपूर को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। इससे सीमा कपूर भी गुस्से में आ गई। उन्होंने नंदिता के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत कर दी तो तो नंदिता ने भी सीमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। 

No comments:

Post a Comment