Total Pageviews

Friday, June 17, 2011

प्रियंका और इलीना डिक्रूज में लड़ाई


मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और इलीना डिक्रूज के बीच लड़ाई हो गयी है। इलीना फिल्म बर्फी   से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रही हैं। हाल ही में अनुराग बसु की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों अभिनेत्रियों में जम कर तूतू मैं मैं हो गयी। उनकी इस लड़ाई में इलीना जीत गयीं और एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रियंका गुस्से में तिलमिला कर सेट छोड़ कर चली गयी। सुनने में आया है कि इलीना को प्रियंका के फिल्म में दमदार रोल पर आपत्ति थी। उन्हें यह डर था कि फिल्म में बसु की पिछली फिल्म में जिस तरह कंगना का रोल काट दिया गया था। उसी तरह इस फिल्म में कहीं उनका रोल न काट दिया जाये। इसलिए उन्होंने फिल्म में और फुटेज और एक्स्ट्रा गाने की मांग की थी। इस बात को सुन कर प्रियंका को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग एक हफ्ते होगी। मगर इसमें प्रियंका ने साफ कहा है कि वह इसमें हिस्सा नहीं लेंगी।

No comments:

Post a Comment