Total Pageviews

Tuesday, July 26, 2011

6 सितम्बर को देगी दस्तक मौसम

मुम्बई. (देश दुनिया). अभिनेता से निर्देशक बने पंकज कपूर की पहली निर्देशित फिल्म मौसम 16 सितम्बर को रूपहले परदे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में पंकज कपूर ने अपने बेटे शाहिद कपूर को अनिल कपूर की बेटी सोनम के साथ निर्देशित किया है। निर्देशन के साथ पंकज कपूर ने इस फिल्म में अभिनय भी किया है। यह पहला मौका होगा जब शाहिद अपने पिता पंकज कपूर के साथ परदे पर अभिनय करते नजर आएंगे। टि्वटर पर टि्वट करते हुए शाहिद ने लिखा है कि फिल्म के प्रदर्शन की तिथि 16 सितम्बर तय की गई है। इस फिल्म में पंकज कपूर के अतिरिक्त अनुपम खेर और शाहिद कपूर की सौतेली मां सुप्रिया पाठक भी काम कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment