Total Pageviews

Wednesday, July 27, 2011

पेटा के साथ जुड़ गए ओम पुरी

मुंबई. (देश दुनिया). कई फिल्मी सितारों के बाद बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी भी पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा)इंडिया, के साथ जुड़ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुरी नेवन और पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन को एक पत्र लिख कर कहा है कि पशु कल्याण एक्ट, 2011 के लिए वे हर संभव मदद करने को तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि पुरी ने पत्र में लिखा है कि जानवरों के प्रति किए जाने वाले अत्याचार और दुर्रव्यवहार के लिए वर्तमान में लगाया जाने वाला जुर्माना और पांच दशक पुराना है। आज की परिस्थिति में वे प्रभावी नहीं है। उन्होंने प्रीवेंशन ऑफ क्रू एलिटी टू एनीमल्स एक्ट, 1960 को 50 साल पुराना बताते हुए पुरी ने कहा कि इसमें 21 सदी के अनुसार बदलाव की बात कही है।  उल्लेखनीय है कि पुरी की हालिया प्रदर्शित फिल्म एंडी डी इमोनी की "वेस्ट इज वेस्ट" है। इस साल उनकी तीन नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 

No comments:

Post a Comment