Total Pageviews

Thursday, July 28, 2011

गंदा और भ्रष्ट है इंडस्ट्री: संजू

मुंबई.(देश दुनिया). भले ही बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में है। उन्हें पैसा, शोहरत दिलाने में इंडस्ट्री के योगदान के बावजूद वे इस इंडस्ट्री को पंसद नहीं करते। वे हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से गंदा और भ्रष्ट मानते है। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी भी इंडस्ट्री में अच्छे हैं। संजय दत्त ने बॉलीवुड की लाइफ को अच्छा नही मानते। हालांकि संजू अपने करियर से काफी खुश हैं। लेकिन संजू इंडस्ट्री में होने वाले उतार- चढ़ाव को बहुत ही कठिन मानते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काफी तेजी से बदलाव आता है। जिससे कई लोग बुरा बर्ताव करते हैं। संजू ने बताया कि इंडस्ट्री में बहुत तेजी से बदलाव आता है और यह कभी-कभी बहुत ही बुरा होता है। जब हम इंडस्ट्री में काम करते है तब हमें कई सारी प्रतियोगिता से गुजरना पड़ता है। लेकिन उस स्थिति में लोग आदर करना भूल जाते हैं। संजू ने  बताया कि फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है। लेकिन यह अब एक खराब परिवार हो गया है। संजय ने कहा कि मेरे बुरे समय में लोगों ने मेरा बहुत साथ नहीं दिया। लेकिन मैंने कभी भी किसी से दूरी नही बनाई। इंडस्ट्री में मेरे सभी भाई हैं और मैं इंडस्ट्री को अपना परिवार समझता हूं। मैं गुटबाजी में विश्वास नही करता। शाहरूख मेरा आदर करता है तो मैं भी उसका आदर करता हूं। मेरा किसी के साथ मनमुटाव नही हैं। सलमान मेरा आदर करता है तो मैं भी करता हूं। 

No comments:

Post a Comment