Total Pageviews

Friday, July 29, 2011

खास रिश्ते में बंधे दीपिका और नील


मुंबई. (देश दुनिया). दीपिका पादुकोन और नील नितिन मुकेश की ऑफ स्क्रीन जोड़ी हिट है। लेकिन फिल्म 'लफंगे परिंदे' के सेट पर दोस्ती होने के पहले दोनों एक-दूसरे से अनजान थे। दोनों ने ही स्वीकार किया है कि वे खास रिश्ते में बंधे हुए हैं। इसलिए जब नील ने यह ट्वीट किया कि वे दीपिका के घर के बाहर हाथों में लाल गुलाब लिए तीन घंटे तक खड़े रहे। उसके बाद उन्हें ध्यान आया कि दीपिका तो फिल्म 'आरक्षण' के प्रोमोशन के लिए यहां हैं ही नहीं। लगता है दीपिका ने इसे नहीं पढ़ा है क्योंकि उन्होंने नील को कोई रिप्लाई नहीं किया है। फिल्म लफंगे परिंदे के सेट पर नील और दीपिका की दोस्ती हो गई थी। इस दौरान नील ने कहा था कि दीपिका उन्हें अच्छी लगती हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले नील ने कहा था कि अगर दीपिका सिंगल हैं तो वे पहले इंसान होंगे जो हाथों में लाल गुलाब लिए उनके दरवाजे के बाहर इंतजार करते मिलेंगे। 

No comments:

Post a Comment