Total Pageviews

Saturday, July 23, 2011

हैरी पॉटर ने रिकॉर्ड तोड़ हासिल की सफलता

 मुंबई. (देश दुनिया). हैरी पॉटर एंड द डेथी हेलोज पार्ट 2 फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है। हैरी पॉटर श्रृंखला की इस आठवीं और अंतिम फिल्म ने पहले सप्ताहांत में ही बॉक्स ऑफिस पर 64 करोड़ डॉलर का व्यवसाय किया है। वहीं इस श्रृंखला की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सात अरब डॉलर के व्यवसाय का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। श्रृंखला की अंतिम फिल्म ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 21.4 करोड़ डॉलर का व्यवसाय किया और दुनियाभर से इसने 42.5 करोड़ डॉलर की कमाई की। सत्रों के मुताबिक वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ग्रुप के अध्यक्ष जेफ रोबिनोव कहते हैं वार्नर ब्रॉस के हर व्यक्ति के लिए सिनेमा की दुनिया में ऐसी उपलब्धि हासिल करना बहुत बड़ी बात है। हम हैरी पॉटर के प्रशंसकों के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने इस फिल्म के प्रति एक दशक से भी लम्बे समय तक अपनी वफादारी कायम रखी। जे.के. रोलिंग की उपन्यास श्रृंखला पर आधारित पहली हैरी पॉटर फिल्म 1997 में प्रदर्शित हुई थी। उसी समय फिल्म का मुख्य किरदार हैरी पॉटर लोगों के दिलो-दिमाग पर छा गया था। फिल्म श्रृंखला में डेनियल रेडक्लिफ और एम्मा वाटसन ने मुख्य भूमिका निभाई है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के घरेलू वितरण अध्यक्ष डैन फेलमैन का कहना है सात अरब डॉलर से अधिक के व्यवसाय वाली फिल्म श्रृंखला बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें इस फिल्म श्रृंखला से जुड़े हर व्यक्ति का हिस्सा है

No comments:

Post a Comment