Total Pageviews

Tuesday, July 26, 2011

सोनाक्षी और अजय की बनेगी जोड़ी

मुम्बई.(देश दुनिया). दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अजय देवगन के साथ एक फिल्म में नजर आने वली हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिंघम में एक्शन का कमाल दिखाने वाले अजय इसमें भी एक्शन करते नजर आएंगे। अश्विनी धीर की फिल्म सन ऑफ सरदार में पहली बार अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा साथ-साथ दिखाई देंगे। फिलहाल अजय देवगन इस फिल्म के लिए तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म को अजय देवगन के साथ एन.आर. पचीसिया संयुक्त रूप से निर्मित कर रहे हैं। अश्विनी धीर ने इससे पहले अजय को लेकर फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे का निर्देशन किया था। अश्विनी का कहना है कि फिल्म की कहानी कुछ ऎसी है कि हमें अजय के सामने किसी फ्रेश चेहरे को लेना जरूरी था। ऎसे में सोनाक्षी हमें सबसे सही लगीं। सोनाक्षी फ्रेश तो लगती ही है, उनका अभिनय भी दमदार है।  

No comments:

Post a Comment