Total Pageviews

Friday, July 29, 2011

संजय दत्त के किरदार का डरावना रूप पेश


मुंबई. (देश दुनिया). फिल्मकार करण जौहर ने नई फिल्म अग्निपथ  में अभिनेता संजय दत्त के किरदार का पहला गंजा और डरावना रूप पेश किया।  यह फिल्म साल 1990 में आई अग्निपथ का नया संस्करण है। मूल फिल्म में अमिताभ  ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाई थी जबकि डैनी डेंगजोंगपा ने खलनायक का किरदार किया था। नवीन संस्करण में संजय, खलनायक कांचा की भूमिका निभा रहे हैं। संजय अपने नए रूप में इस किरदार के अनुरूप ही दिखाई दे रहे हैं। वह गंजे हैं, उन्होंने अपने बांएं कान में चांदी का छल्ला पहना है और काले कपड़े पहने हुए हैं, उनकी आंखें सूजी हुई दिखती हैं और वह दुष्टों की तरह मुस्कुराते हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। करण के पूर्व सहायक करण मल्होत्रा ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म में रितिक का रूप-रंग और वेश-भूषा पहले ही प्रशंसकों के सामने पेश कर दी गई थी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म की मुख्य नायिका हैं। फिल्म 13 जनवरी 2012 को प्रदर्शित होगी।

No comments:

Post a Comment