Total Pageviews

Sunday, May 15, 2011

महिमा को सालों बाद मिली कोई फिल्म

मुंबई. (देश दुनिया). सुभाष घई की फिल्म परदेस से लोकप्रिय हुई महिमा चौधरी को अब एक फिल्म मिल गयी है। महिमा इन दिनों मुंबई-द गैंगस्टर्स नामक एक फिल्म में काम कर रही हैं, जिसका निर्माण पहल एंटरटेनमेंट कर रहा है। इसका निर्देशन विलफ्रेंड लोबो कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2001 में मुंबई में हुए एनकाउंटर पर आधारित है, जिसमें महिमा के अलावा संजय कपूर, ओम पुरी व आर्य बब्बर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। महिमा पिछले कई सालों से अभिनय की दुनिया से गायब हैं। ना अब तक कोई खास फिल्में मिलीं और न ही उन्होंने अपनी किसी भी फिल्म से अपने अभिनय को साबित करने की कोशिश की।

No comments:

Post a Comment