मुंबई. (देश दुनिया). कांस फिल्म समारोह में मधुर भंडारकर ने अपनी 'हिरोइन' ऐश्वर्या राय और फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला के साथ अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट 'हिरोइन' फिल्म की घोषणा की। इस फिल्म के अंश ऐश्वर्या राय की जिंदगी से लिए गए हैं। जिसमें ऐश्वर्या का मिस वर्ल्ड बनने से लेकर स्टारडम तक का सफर शामिल है। कांस में एक प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा, 'मैं आपको बता दूं ये फिल्म ना एलिजाबेथ टेलर के बारे में है और ना ही मर्लिन मुनरो के बारे में। ना ही ये किसी हॉलीवुड या बॉलीवुड की फिल्म की कॉपी है। ये एक अभिनेत्री के स्टारडम तक पहुंचने के सफर की कहानी है।'

No comments:
Post a Comment