Total Pageviews

Sunday, May 15, 2011

बंगाली अभिनेत्री ने मंत्री को दी मात

मुंबई. (देश दुनिया). पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री देवाश्री रॉय एक आकर्षक चेहरा रहीं और उन्होंने माकपा नेता तथा राज्य के खेल मंत्री कांति गांगुली को राइदिघि सीट पर पांच हजार वोटों से मात दी। अब तक 100 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली देवाश्री, रितुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म उनिशे अप्रिल में युवा डाक्टर के किरदार के लिए जानी जाती है। इस भूमिका के लिए उन्हें वर्ष 1995 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। 

No comments:

Post a Comment