Total Pageviews

Tuesday, May 24, 2011

उदिता बनी स्क्रिप्ट राइटर

मुंबई. (देश दुनिया). अभिनेत्री उदिता गोस्वामी इन दिनों अभिनय के अलावा एक स्क्रिप्‍ट भी लिख रही हैं। यह पटकथा आम पटकथाओं पर आधारित नहीं है। उन्होंने अभी सिर्फ ड्राफ्ट तैयार किया है। उदिता जिस कहानी की पटकथा लिख रही हैं वो एक मैच्योर लव स्टोरी है। उदिता ने अपने इस राज का खुलासा करते हुए बताया कि यह स्क्रिप्ट नसीर साहब को ध्यान में रख कर लिखी जा रही है और उनकी इच्छा है कि नसीर साहब ही इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभायें। उन्होंने बताया कि अभी तो स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई है, मगर जब पूरी हो जायेगी, तब मैं इसके लिए नसीर साहब से बात करूंगी।  उदिता ने बताया है कि काफी समय से उनके दिमाग में स्क्रिप्ट चल रही थी। मगर समय न मिल पाने की वजह से इसे मैं लिख नहीं पा रही थी। हालांकि उन्होंने तय कर लिया है कि इस बार वह स्क्रिप्ट पूरा करके ही दम लेंगी।  

No comments:

Post a Comment