Total Pageviews

Thursday, May 12, 2011

‘जिंदगी न मिलेगी दुबारा’ का ट्रेलर लांच

मुंबई. (देश दुनिया). 15 जुलाई को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही रितिक रोशन और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दुबारा’ का पहला डिजिटल ट्रेलर लांच कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी ने इस फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए इंटरनेट के महत्व को पहचानते हुए ऐसा किया है। एक्सेल प्रोडक्शन के तहत बनने वाली ‘जिंदगी मिलेगी न दुबारा’ फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। इस फिल्म में रितिक रोशन, कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर, अभय देओल और कल्की कोएलचीन मुख्य भूमिका में नजर आएँगे।

No comments:

Post a Comment