Total Pageviews

Thursday, May 12, 2011

हाउसफुल 2 में शेजान पदमसे

मुंबई. (देश दुनिया). साजिद खान और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 2 की कास्ट में एक और नाम जुड़ गया है। इस फिल्म में शेजान पदमसे को भी कास्ट किया गया है। फिल्म कुछ सप्ताह बाद फ्लोर पर होगी। साजिद कहते हैं हां वे फिल्म में होंगी। उनके अलावा असिन, जेकलीन फर्नाडीज और जरीन खान भी हैं। रॉकेट सिंह में मुझे शेजान का काम अच्छा लगा था हालांकि उनकी फिल्म दिल तो बच्चा है जी देखना अभी बाकी है। वे इस रोल में सूट होंगी मैं कुछ ही दिनों में फिल्म शुरू करूंगा। शेजान कहती हैं हां मैं हाउसफुल 2 कर रही हूं लेकिन मुझे इस बारे में कुछ कहने की अनुमति नहीं है। मैंने हाल ही में ये कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। मैं इसे लेकर बहुत उत्सुक हूं। साजिद खान और साजिद नाडियाडवाला के परिवार से जुड़ना अच्छा लग रहा है। 

No comments:

Post a Comment