Total Pageviews

Thursday, May 12, 2011

खलनायक की ही भूमिका में इमरान

मुंबई. (देश दुनिया). इमरान हाशमी आने वाली फिल्म मर्डर 2 में खलनायक की ही भूमिका में नजर आएंगे.वह इस फिल्म में एक भयानक खलनायक की भूमिका में होंगे। और इमरान का मानना है कि यह भूमिका उन्हें बिल्कुल अलग पहचान देने में कामयाब भी हो जायेगी। उनका मानना है कि दर्शक खलनायकों से खुद को अधिक समय तक जुड़ा पाते हैं। अगर किसी फिल्म में कोई खलनायक हावी होता है। तब कहीं न कहीं दर्शक उससे खुद को जरूर जोड़ लेता है। उन्होंने कहा कि अगर आप गौर करें तो हॉलीवुड में वे सभी अभिनेता लोकप्रिय माने जाते हैं, जो नकारात्मक भूमिका निभाते हैं।

No comments:

Post a Comment