मुंबई. (देश दुनिया). फिल्म बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. अमिताभ बच्चन की ये फिल्म 1 जुलाई को रिलीज़ होगी. ‘बुड्ढ़ा.’ एक बुजुर्ग व्यक्ति की कहानी है जो खुद को युवा महसूस करता है। इस फिल्म में 68 वर्षीय अमिताभ हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल चलाते नजर आएंगे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि ‘बुड्ढ़ा.’ की शूटिंग ‘आरक्षण’ से पहले ही पूरी हो गई है और अब यह फिल्म एक जुलाई को प्रदर्शित होगी। अमिताभ कहते हैं कि उन्हें इस उम्र में भी विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाने की खुशी है।
No comments:
Post a Comment