मुंबई.(देश दुनिया). दिवाकर बनर्जी इन दिनों अपनी नई फिल्म "शंघाई" प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। दिवाकर का कहना है कि इस फिल्म की कहानी लोकतांत्रिक जीवन पर आधारित है। जिसमें आज भी लोग शोषित, अधिकारों से वंचित, अशिक्षित हैं फिर भी इन अभावों के बीच जुगाड़ों के साथ कुशलता पूर्वक जी ही रहे हैं। शंघाई की कहानी छोटे शहर के तीन चरित्रों के चारों ओर घूमती है जो विकास के जरिए अपने गांव की तस्वीर बदलने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में अभय देओल और इमरान हाशमी अहम किरदारों में हैं। अभय और इमरान के बारे में दिवाकर कहते हैं, "देव डी", "मनोरमा सिक्स फीट अंडर" और "ओए लकी! लकी ओए!" में अभय ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है और उनका किरदार हमेशा से अलग नए प्रभाव के साथ दर्शकों के सामने आया है। उनके अभिनय की यह खूबी इस फिल्म में भी दिखाई देगी। वहीं इमरान भी इस फिल्म में बिलकुल अलग किरदार में दर्शकों को नजर आएंगे।" फिल्म में एक लड़का जो दिल्ली के करोलबाग में पला-बड़ा है, जो शहर का स्ट्रॉन्ग फ्लेवर दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करेगा। दिवाकर कहते हैं, "दिल्ली मेरे खून में हैं और इसका प्रभाव अब मेरी फिल्म में भी दिखाई देगा। दर्शकों को फिल्म में सहारनपुर, जमशेदपुर और कोलकाता के दृश्य भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मेरी पिछली फिल्मों की तरह "शंघाई" में भी म्यूजिक एक महžवपूर्ण भूमिका निभाएगा।" दिवाकर म्यूजिक के चयन में अभी काफी एहतियात बरत रहे हैं। क्योंकि यही म्यूजिक मूवी के मार्केटिंग के लिए अहम कड़ी बनेगा। दिबाकर ने इससे फिल्म इंडस्ट्री को "खोसला का घोसला", ओए लकी! लकी ओए!" और "लव, सैक्स एंड धोखा" जैसी हिट फिल्में दी हैं।

No comments:
Post a Comment