Total Pageviews

Saturday, May 14, 2011

दलित के रूप में स्वीकार नहीं सैफ

मुंबई. (देश दुनिया). प्रकाश झा अपनी फिल्म आरक्षण को लेकर इन दिनों फिर से चर्चा में है, लेकिन एक के बाद एक आरक्षण को लेकर कई विवाद जुड़ते जा रहे हैं। हर तरफ शोर शराबा हो रहा है। हाल ही में इसके सेट को ध्वस्त किया गया है और अब खबर आ रही है कि कानपुर में दलितों ने इस बात पर हंगामा मचा दिया है। दलितों का कहना है कि वे सैफ अली खान को दलित के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने बकायदा प्रकाश झा को पत्र लिखा है और इसमें कहा है कि वह बिल्कुल नहीं चाहते कि सैफ दलित बने। उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रकाशजी आपका हमारे समाज में बहुत सम्मान है, लेकिन सैफ अली खान मुसलिम परिवार से सबंध्द करते हैं और वह किसी भी तरह से दलित के रूप में किरदार को नहीं निभा पायेंगे। आपके इस निर्णय से दलित समाज के लोगों का मानना है कि फिल्म के माध्यम से उनका अपमान किया जा रहा है और भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। अतः आपसे प्रार्थना है कि सैफ अली खान को फिल्म आरक्षण से अविलंब निष्कासित किया जाये, लेकिन प्रकाश झा ने इस बारे में साफ कहा है कि वह किसी भी तरह से दलितों को दुखी नहीं करना चाहते। लेकिन वह फिल्म से सैफ को अलग भी नहीं कर सकते। उन्होंने इस बारे में कहा है कि यह सच है कि उन्होंने एक पत्र प्राप्त किया है।

No comments:

Post a Comment