Total Pageviews
Thursday, July 7, 2011
आमिर खान और सेंसर बोर्ड को नोटिस
मुंबई.(देश दुनिया). मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने फिल्म "डेल्ही बैली" में अश्लीलता परोसने पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए फिल्म के निर्माता आमिर खान और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश एसआर आलम एवं न्यायाधीश आलोक अराधे की खण्डपीठ ने गुरूवार को मामले की सुनवाई करते हुए फिल्म के अश्लील संवादों पर आमिर और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया। अदालत ने इस संदर्भ में 11 जुलाई तक जवाब तलब किए हैं। उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता डॉ. अजय सेठ ने याचिका दायर कर बताया कि फिल्म में मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसी गई है। फिल्म में अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है। यह फिल्म परिवार के साथ बैठकर नहीं देखी जा सकती। याचिका में कहा गया था कि फिल्म के कई दृश्य युवाओं के दिमाग पर बुरा प्रभाव डालने वाले हैं। याचिका में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। इस मामले की सुनवाई अब सोमवार को होगी। याचिका में अभिनेता आमिर खान, सेंसर बोर्ड, राज्य सरकार व कलेक्टर जबलपुर को पक्षकार बनाया गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment