Total Pageviews

Thursday, July 7, 2011

पाकिस्तानी फिल्म 31 अगस्त को भारत में रिलीज

मुंबई.(देश दुनिया).खुदा के लिए फिल्म के जरिए दर्शकों के मन में कौतूहल पैदा करने वाले पाकिस्तानी फिल्म निर्माता शोएब मंसूर की अगली फिल्म बोल 31 अगस्त को भारत में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में लोकप्रिय गायक आतिफ असलम, पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक और ईमान अली के अलावा कई मशहूर पाकिस्तानी कलाकार दिखाई देंगे। पाकिस्तान में यह फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी महिलाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। बोल फिल्म में नसीरूद्दीन शाह ने भी किरदार निभाया है। 

No comments:

Post a Comment