मुम्बई. "एन्लाइटेन फिल्म सोसायटी" की ओर से एनिमेशन फिल्मों का महोत्सव होगा. ये महोत्सव 6 से 27 फरवरी तक चलेगा.प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को फिल्में दिखाई जाएंगी, जहां "पिनोचियो", "अप" और "टॉयस्टोरी-3" जैसी फिल्में प्रदर्शित होंगी. सोसायटी के संस्थापक प्रणव अशर का कहना है कि एनीमेशन फिल्में सबकी पसंदीदा हैं. उन्होंने कहा कि अब तक एनीमेशन फिल्मों के किसी महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ है, जिसे देखते हुए उन्होंने इस दिशा में पहल की गयी है. वैसे महोत्सव में कोई हिंदी एनीमेशन फिल्म नहीं दिखाई जाएगी. प्रत्येक प्रदर्शन के बाद चर्चा के एक सत्र का भी आयोजन होगा.
No comments:
Post a Comment