मुंबई. उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फिल्म में हीरो हीरोइन बनाने का झांसा देने वाले एक व्यक्ति को वाराणसी के सिगरा इलाके में गिरफ्तार कर लिया. गोरखपुर के रहने वाले श्रवण कुमार जायसवाल ने सिगरा के राजकमल होटल में अपना कार्यालय बनाया था. वह निर्माता बन कर लोगों को हीरो और हीरोइन बनाने के नाम पर रूपए ऎंठ रहा था. वाराणसी के जन्सा इलाके के नन्द लाल पटेल की शिकायत पर एसटीएफ ने होटल में छापा मारा और श्रवण को गिरफ्तार कर लिया. श्रवण ने नन्द लाल से पहले 25 हजार और बाद में 63 हजार रूपए लिए. इसी तरह से उसने कई युवक और युवतियों से करीब पांच लाख रूपए ले लिए. फिल्म में काम दिलाने के नाम पर वह कुछ लोगों को मुम्बई घुमाने भी ले गया था.

No comments:
Post a Comment