Total Pageviews

Saturday, March 12, 2011

शादी को दोबारा पंजीकृत कराने का फैसला

मुंबई. अनीस बज्मी की अगली फिल्म थैंक यू से जुड़े चारों अभिनेताओं ने अपनी शादी को दोबारा पंजीकृत कराने का फैसला करते हुए बांद्रा पारिवारिक अदालत में इसके लिए आवेदन किया है। यह फिल्म विवाहेत्तर संबंधों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे सभी मित्र धोखाधड़ी से निपटने में एक-दूसरे की मदद करते हैं। फिल्म की मार्केटिंग के विचार के तौर पर चारों अभिनेताओं, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, इरफान खान और सुनील शेट्टी ने अपनी शादी को दोबारा पंजीकृत कराने का फैसला किया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, अक्षय ने इस बारे में विचार दिया क्योंकि उन्हें लग रहा था कि इससे वह अपनी पत्नियों के प्रति अपना समर्पण साबित कर सकेंगे क्योंकि यह फिल्म धोखाधड़ी से जुड़ी है। चारों अभिनेता अदालत में गए, जहां उनकी याचिका अभी लंबित है। फिल्म में चारों अभिनेताओं के कई विवाहेत्तर संबंध दिखाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment