मुंबई. अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ काम करने के बाद भी जिया खान को कोई खास फायदा नहीं हुआ. जब जिया से इस विफलता पर सवाल किया तो उनका कहना था कि बॉलीवुड में पुरुषों का वर्चस्व चलता है और अभिनेत्रियों के लिए लीड भूमिकाएं कम ही होती है। जिया फिल्म नि:शब्द, गजनी और हाउसफुल में काम करके बहुत खुश है. जिया ने कहा कि मैं मुंबई आ रही हूं और जल्द ही किसी फिल्म का हिस्सा बनूंगी. जिया से कहा कि आप की शादी की अफवाहें उड़ रही है. इस पर जिया ने जवाब में कहा कि शादी की बात सुन कर मुझे भी आश्चर्य हुआ. ऐसा नहीं है कि मैं शादी नहीं करूंगी. लेकिन फिलहाल अगले 5-6 साल शादी करने का कोई इरादा नहीं है.

No comments:
Post a Comment