Total Pageviews

Sunday, March 13, 2011

रॉ. वन वीडियो गेम

मुंबई.शाहरूख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रॉ. वन के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले ही शाहरूख उसे लोकप्रिय बनाने के लिए इससे प्रेरित होकर वीडियो गेम लेकर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार प्ले स्टेशन फॉरमेट में बनने वाला यह गेम बनकर तैयार हो चुका है। इसके लिए शाहरूख ने कई सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों से बात की। गेम का निर्माण लॉसएंजलिस में किया गया है। इसमें जी. वन और रॉ. वन नाम के दो चरित्र रहेंगे । इन दोनों के अलावा क ई दुश्मन भी होंगे जिनसे मुख्य चरित्र संघर्ष करते नजर आएंगे। शाहरूख का कहना है कि फिल्म में उनके और अर्जुन रामपाल द्वारा निभाए गए चरित्रों को हूबहू गेम में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि रॉ. वन के 2011 के अंत सिनेमाघरों में आने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment