Total Pageviews

Sunday, March 13, 2011

शिमला में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

देश और विदेश की बेहतरीन एनिमेशन फिल्मों और वृत्तचित्रों को शिमला में 18 से 20 मार्च के बीच आयोजित होने वाले शिमला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एसआईएफएफ) के दौरान दिखाया जाएगा।
वर्ष 1990 से ही मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का अयोजन करने वाला भारत का फिल्म प्रभाग इस सीरीज़ के तहत पहला आयोजन राज्य में करवाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा पिछले साल मई में 123 वर्ष पुराने गेटी थिएटर में तीन दिवसीय भारतीय पैनोरमा फिल्म समारोह का आयोजन किया था। यह फिल्म समारोह भी गेटी थिएटर में आयोजित किया जाएगा जो वर्ष 1887 से ही शिमला की सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है।

No comments:

Post a Comment