Total Pageviews
Monday, July 11, 2011
दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमेगी 'चेहरे'
मुंबई.(देश दुनिया). बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता को उम्मीद है कि उनकी नई फिल्म 'चेहरे' से उनकी पुरानी छवि में सुधार होगा। साथ ही उनका यह भी कहना है कि फिल्म जगत की दिलकश अदाकारा मनीषा कोइराला के साथ काम करना काफी शानदार रहा। दिव्या ने अपने ट्विटर पेज पर पोस्ट किया, "जब मैं इस फिल्म जगत में आई थी, तब मुझे बताया गया था कि मैं उनकी तरह दिखती हूं। लेकिन अब एक साथ काम करना काफी अच्छी बात है।" इस फिल्म के निर्देशक रोहित कौशिक हैं। उनकी यह फिल्म संस्पेंस थ्रिलर होगी, जिसकी कहानी दो बहनों (दिव्या और मनीषा) के इर्द-गिर्द घूमेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment