Total Pageviews

Thursday, July 14, 2011

सलमान रियल हीरो और अच्छे दोस्त

मुंबई.(देश दुनिया). मुग्धा गोडसे कई दिनों से परेशान थीं। उनकी फिल्म जेल 2009 में रिलीज हुई थी, लेकिन मुग्धा को फिल्म की पूरी फीस नहीं मिली थी। वे कई बार परसेप्ट पिक्चर कंपनी के ऑफिस गईं। उन्हें हमेशा यही जवाब मिला कि कल देंगे परसों देंगे। मुग्धा को पहले लगा कि डिले होना सामान्य बात है। बाद में जब बहुत देर हो गई तो मुग्धा को लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों से इस बारे में बात भी की, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। मुग्धा बाद में सलमान से एक सेलिब्रिटी मैच में मिली थीं। उन्होंने यहां अपना समस्या सलमान को बताई। किस्मत से उस समय परसेप्ट के शैलेंद्र सिंह वहीं मौजूद थे। सलमान ने तुरंत शैलेंद्र से इस बारे में बात की और मुग्धा की बकाया फीस देने को कहा। शैलेंद्र ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे उनकी फीस जरूर लौटाएंगे। कुछ घंटों बाद ही मुग्धा को उनकी बकाया राशि उनके घर पर पहुंचा दी गई। वे यकीन नहीं कर पा रही थीं। हालांकि वे जानती थीं कि सलमान ने कहा है तो उनका काम हो जाएगा, लेकिन ये नहीं पता था कि इतनी जल्दी पैसे मिल जाएंगे। मुग्धा कहती हैं सलमान ने पैसे लौटाने में मेरी मदद की है। वे रियल हीरो हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं।

No comments:

Post a Comment