Total Pageviews
Sunday, July 10, 2011
रवीना टंडन ने की अनुपम की तारीफ
मुंबई.(देश दुनिया). बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के साथ 13 साल बाद फिल्म 'अलर्ट' में काम करने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन ने उनके मजाकिया अंदाज की काफी तारीफ की है। रवीना ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा है, "कई वर्षो बाद अनुपम खेर के साथ दोबारा काम कर काफी आनंद आया। उनमें अभी भी आश्चर्यजनक क्षमता है, जिससे वह लोगों को हंसाते रहते हैं।" इससे पहले रवीना ने अनुपम के साथ फिल्म 'लाडला' में भी काम किया था लेकिन दोनो को अंतिम बार वर्ष 1998 में फिल्म 'बड़े मियां छोटे मिया' में देखा गया। उधर, अनुपम ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, "संजय दत्त और रवीना टंडन के साथ लम्बे समय बाद काम करना काफी अच्छा रहा।"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment