Total Pageviews

Monday, July 11, 2011

अफरा तफरी में नजर आएंगी मुग्धा गोडसे

मुंबई.(देश दुनिया). दो वर्ष पहले मधुर भंडारकर की फैशन से फिल्म जगत में कदम रखने वाली मुग्धा गोडसे हादी अली अबरार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म अफरा तफरी में नजर आएंगी। पिछले सप्ताह से इस फिल्म की शूटिंग बैंकाक में शुरू हुई है। गौरतलब है कि इस फिल्म में मुग्धा के साथ गोविन्दा, सुनील शेट्टी और प्रतीत बब्बर भी काम कर रहे हैं। मॉडलिंग से फिल्मों में आई मुग्धा को फैशन के बाद बॉबी देओल के साथ हैल्प में देखा गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का हश्र बहुत ही बुरा हुआ था। दर्शकों को मालूम ही नहीं पडा था कि हैल्प कब आई और कब गई। अफरा तफरी को लेकर मुग्धा काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वे इस फिल्म में ब्यूटी क्वीन का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को हादी अली अबरार निर्देशित कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले रामा : द सेवियर नामक फिल्म निर्देशित की थी। 

No comments:

Post a Comment