Total Pageviews
Monday, July 11, 2011
रा-वन में संजू बाबा भी करेंगे स्टंट
मुंबई.(देश दुनिया). रा-वन की स्टार कास्ट में एक और कलाकार का इजाफा हो गया। संजय दत्त को भी फिल्म से जोड़ लिया गया है। एक दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा को भी संक्षिप्त भूमिका के लिए साइन किया गया है। वे ड्रीम सीक्वेंस में स्टंट्स करती नजर आएँगी। उनका साथ अब संजय दत्त भी देंगे। एक्शन हीरो के रूप में अपनी छाप छोड़ चुके संजू बाबा भी स्टंट करेंगे और उनके साथ शाहरुख खान भी होंगे। लगभग दस मिनट का यह ड्रीम सीक्वेंस फिल्म के प्रमुख आकर्षण में से एक होगा इसलिए इस पर काफी मेहनत की जा रही है। ‘अग्निपथ’ के बन रहे रीमेक के लिए संजय ने अपने आपको एकदम फिट बनाया है और उनकी बॉडी एकदम शेप में है। इसीलिए शाहरुख ने उन्हें अपनी फिल्म से जोड़ा। दिवाली पर रिलीज होने वाली ‘रा-वन’ में करीना कपूर और अर्जुन रामपाल भी हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment